होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मतदान के बीच विवाद : सरस्वती स्कूल में जमकर बवाल, विवाद के बाद धरने पर बैठे विकास उपाध्याय

मतदान के बीच विवाद : सरस्वती स्कूल में जमकर बवाल, विवाद के बाद धरने पर बैठे विकास उपाध्याय

रायपुर। loksabha election 2024 : प्रदेश के सात लोकसभा सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान हुआ जहां राजधानी रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने 7 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा है। वोटिंग के बीच सरस्वती स्कूल में जमकर बवाल हुआ।  कांग्रेस और भाजपा समर्थक दोनों आमने सामने भीड़ गए।  इसके बाद विकास उपाध्याय को पुलिस ने जाने के लिए कहा लेकिन वो जिले के कलेक्टर को बुलाने पर अड़े रहे। 

जानकारी अनुसार सरस्वती स्कूल में वोटिंग चल रही थी इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने - सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें वहां से हटाने लगी लेकिन वो नहीं मानें और सड़क पर धरना देते हुए बैठ गए। धरने में उनके समर्थक भी बैठ गए जिस वजह से सड़क पर तक़रीबन एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वे तत्काल कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। 

इस घटना की जानकारी जिला कलेक्टर को होने पर उन्होंने वीडियो काल पर बात की तब जाकर धरना खत्म हुआ। कलेक्टर के आदेश दिया कि, सभी स्थानों से सामाजिक संगठनों के स्टॉल हटाए जाएंगे और बूथों के भीतर फोटोयुक्त पर्ची ले जाने पर रोक होगी। साथ ही आचार-संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

विकास उपाध्याय के धरने पर भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेसी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ऐसी हरकत कर रहे हैं।


संबंधित समाचार