होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Berasia Vidhan Sabha : तेज गर्मी के बावजूद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर डाला वोट

Berasia Vidhan Sabha : तेज गर्मी के बावजूद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर डाला वोट

बैरसिया। लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बैरसिया विधानसभा में शाम 7 बजे तक 72.65 फीसदी मतदान हुआ है। बैरसिया विधानसभा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शासन-प्रशासन ने कई जागरूक अभियान चलाए। वह अभियान सार्थक भी हुआ, इसी के कारण मंगलवार को युवाओं में मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया।

वहीं भीषण गर्मी और तपिश के बाद भी महिलाओं ने घर से निकाल कर बढ़-चढ़कर मतदान किया। वहीं बूथों पर बुजुर्ग मतदाता भी लाइन में लगकर वोट डालते दिखे। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा एवं विधायक विष्णु खत्री ने बैरसिया विधानसभा में सभी मतदान केदों पर जाकर निरीक्षण किया। बैरसिया विधानसभा में 270 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 20 आदर्श मतदान केंद्र थे और  8 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए थे।


संबंधित समाचार