होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुंबई में एक और विशाल शिवसेना कार्यालय खोलेंगे एकनाथ शिंदे, कार्यालय के माध्यम से आम गरीब लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

मुंबई में एक और विशाल शिवसेना कार्यालय खोलेंगे एकनाथ शिंदे, कार्यालय के माध्यम से आम गरीब लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

MUMBAI : महाराष्ट्र के नवनिर्मित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंशा है कि दादर में उनकी पार्टी का एक विशाल कार्यालय हो। उनके अनुसार जब से वे मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें आशीर्वाद देने और समर्थन दिखाने के लिए कई लोग उनसे मिल रहे हैं। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के लिए पूरे महाराष्ट्र से आम नागरिक मुंबई आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे का मानना है कि ऐसे हजारों नागरिकों से मिलने के लिए मुंबई के मध्य भाग में एक विशाल कार्यालय की आवश्यकता है।

हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि शिंदे बालासाहेब की शिवसेना भवन पर अपना दावा करेंगे जो पिछले पांच दशकों से शिवसैनिकों के न्याय भवन के रूप में स्थापित है लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर में ही एक और शिवसेना भवन खोलने की तैयारी कर रहे हैं। दादर मुंबई का मध्य भाग है। इस स्थान पर बालासाहेब की समाधि है। दादर, शिवाजी पार्क से जुड़ा है, इसलिए इस स्थान पर शिंदे का एक कार्यालय स्थापित करना महाराष्ट्र की राजनीति में नए संकेत दे रहा है।शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर का कहना है की मुंबई के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दादर में शिंदे समूह का प्रधान कार्यालय स्थापित किया जाएगा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद इस कार्यालय से लोगों की समस्याओं को जानेंगे"


संबंधित समाचार