सीहोर : भैरूंदा वासियों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योकि कल प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 536.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
इसके साथ ही भैरूंदा विकासखंड में 41.44 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। इस दौरान मौके पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सहित और भी कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।
57 गांव के किसानों को मिलेगा पानी
बता दें कि यह परियोजना भैरूंदा क्षेत्र के 57 गांव के किसानों को पानी देने के लिए बनाई गई। इसी के चलते कल सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री 536 करोड़ की सीप अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस 01 और फेस 02 का लोकार्पण करेंगे, जिससे भैरुंदा क्षेत्र के लगभग 30,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी।
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा
आपको बता दें कि नर्मदा के नीलकंठ घाट से पंप द्वारा पानी उठाकर ग्राम सालारोड की नदी में छोड़ा गया और फिर पलासी में प्लांट लगाकर पंप के माध्यम से छापरी और लाड़कुई क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
कलेक्टर ने लिया व्यवस्था का जायजा
जिसकी व्यवस्था देखने के लिए सीहोर कलेक्टर बाला गुरु के. भैरूंदा पहुंचे, दशहरा मैदान पर सभा स्थल का जायजा लिया, और एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।