इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में ई-रिक्शा के चलते लगातार ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालकों को शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने आदेश जारी किया है। जिसका पालन सख्ती से करने को कहा गया है।
इन 3 मार्गों पर गाड़ी चलाने पर लगी रोक
दरअसल, कलेक्टर शिवम वर्मा ने निरंजनपुर से नवलखा, पलासिया से कृष्णपुरा ब्रिज और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए हैं। कलेक्टर ने यह फैसला यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
ई-रिक्शा पेरिफेरल कनेक्टिविटी के लिए होता है
कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि ई-रिक्शा पेरिफेरल कनेक्टिविटी के लिए होता है। मुख्य मार्गों पर इनका संचालन होने से कई शिकायतें सामने आई। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्दश
इसके साथ ही आदेश में साफ़ कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिस नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।