होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAJAPUR NEWS : शाजापुर में एक महीने तक मुफ्त होगी हार्ट की जांच, CM मोहन ने शिविर का किया शुभारंभ

SHAJAPUR NEWS : शाजापुर में एक महीने तक मुफ्त होगी हार्ट की जांच, CM मोहन ने शिविर का किया शुभारंभ

शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले मे स्वर्गीय शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र पोलायकलां में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएम मोहन ने वर्चुअल माध्यम से कर आयोजन की सराहना की। बता दें कि पूर्णिमा सेवा संस्था उज्जैन द्वारा आयोजित इस शिविर में लोग एक माह तक नि:शुल्क हृदय जांच करवा सकेंगे। 

मंत्री इंदर सिंह परमार सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का शुभारंभ

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पकंज जोशी जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक  ने मां सरस्वती, स्वर्गीय शालिगराम तोमर एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अस्पताल की टीम ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

शिविर में अरविंदो मेदांता अमलतास गोकुलदास  अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों का पंजीयन कर ईसीजी, इको सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

नागरिकों से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेने की अपील

इस अवसर पर मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अतिथियों ने नागरिकों को संबोधित करते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। मंत्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। वही पर विधायक ने कांग्रेस के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले दवाइयों  की उपलब्धता सीमित रहती थी, जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांवों के उपस्वास्थ्य केंद्रों तक उपचार की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेने की अपील भी की।

 


संबंधित समाचार