होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND CRIME NEWS : भिंड में जीजा बना हत्यारा, साले की पत्थर मारकर की हत्या, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

BHIND CRIME NEWS : भिंड में जीजा बना हत्यारा, साले की पत्थर मारकर की हत्या, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

भिंड :  मध्य प्रदेश के भिंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जीजा ने बुधवार देर रात अपने ही साले की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना गोहद थाना क्षेत्र के ऐंचाय रोड स्थित प्रकाश नगर की है। जिसकी जानकारी सामने आने से मौके पर जहां सनसनी फैल गई। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमैटम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

दरवाजा खोलने में कर दी देर

जानकारी के अनुसार गोहद के प्रकाश नगर में रहने वाले 19 साल के सूरज जाटव के जीजा आनंद निगम एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार की देर रात को अपनी ससुराल पहुंचे थे। यहां शराब के नशे में धुत आनंद निगम ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के लिए आनंद का साला सूरज जाटव पहुंचा। सूरज ने दरवाजा खोलने में थोड़ी देर कर दी।

विवाद के बाद ले ली जान

इसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर जीजा आनंद ने अपने साले सूरज के सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे सूरज की मौके पर मौत हो गई। तो वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। घटना करीब रात 12 बजे के आस पास की है। 
 


 


संबंधित समाचार