होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर की सियासत में बड़ा बदलाव, मंत्री चैतन्य कश्यप को मिली जिले की कमान, मची हलचल

INDORE NEWS : इंदौर की सियासत में बड़ा बदलाव, मंत्री चैतन्य कश्यप को मिली जिले की कमान, मची हलचल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में इंदौर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप को इंदौर जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिया है। खास बात यह है कि कश्यप के पास पहले से ही भोपाल जिले की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में अब दो जिलों की जिम्मेदारी मिलने से चैतन्य कश्यप का कार्यभार बढ़ गया है।

उनके लिए गर्व और गौरव की बात  

इधर, इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर मंत्री चैतन्य कश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि इंदौर की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और गौरव का विषय है।

इंदौर मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र

कश्यप ने आगे कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है। यहां लगातार विकास के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश को देश के आर्थिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाना है। कश्यप ने भरोसा जताया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से इंदौर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

 


संबंधित समाचार