होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधनी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने 27 अगस्त 2026 को पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने रातीबड़ थाने में कर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। 

आरोपी पहले से शादीशुदा

पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात 40 वर्षीय आरोपित अमनदीप सिंह भामरा से कॉलेज में ही हुई थी। जिसके बाद दोनो में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। हालांकि आरोपी पहले से शादी शुदा है।

शादी का झूठा वादा कर बनाए संबंध

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उससे अक्सर पत्नी को छोड़नी की बात कहता था। लेकिन जब समय बीता और छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कल कल बोलते हुए मामले को टालता रहा और फिर फ़ोन उठाना भी बंद कर दिया। ऐसे में जब छात्रा ने आरोपी से सख्ती से शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता बुधवार रात थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का पति है और परिसर स्थित आवास में ही रहता है। 

 


 


संबंधित समाचार