लखनऊ। लोकसभा (Loksabha) के चुनाव (Election) में उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट (Kannoj Sheet) से सपा नेता अखिलेश यादव (Akeleash Yadav) के चुनाव लड़ने की बात भाजपा (BJP) के कद्दावर नेताओं ने चुटकी ली है। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने अखिलेश यादव के इस निर्णय पर उनकी और उनकी पार्टी की चुनाव में करारी हार की बात कही है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी अपने टिकट को ताश के पत्तों की तरह पलटते हैं। केशव मौर्य ने कहा कि अब कमल खिलाने, भाजपा को जिताने और अखिलेश यादव को हराने में मजा आएगा।
कमल खिलेगा
पूर्व के लोकसभा चुनाव की बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि 2019 में अखिलेश यादव भले प्रत्याशी नहीं थे, लेकिन सपा-बसपा के गठबंधन के बाद 2019 में अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और पूरा सैफई परिवार हारा था। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार बहुत बड़े अंतर से कमल खिलेगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सपा पर निशाना साधा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी बार-बार अपने उम्मीदवार और स्टैंड बदल रही है। हार का डर उनके अंदर तक समा गया है। कन्नौज, मैनपुरी सहित सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। समाजवादी पार्टी को शून्य सीटें मिलेंगी। बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में जनता के पूर्व के मुद्दों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। अखिलेश यादव के बाद अब यूपी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं।