New Delhi। Weather Alert Today : देश के कई राज्यों में मानसून फिर से दस्तक दे दिया है। इसके चलते सभी राज्यीं में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों के किसानों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिली है, तो वहीं कई राज्यों में ये बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तूफान और बिजली गिरने होने के भी आसार हैं।