भोपाल : मोदी कैबिनेट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी जानकारी खुद मुरुगन ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दी। साथ ही इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र लिखा और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की अनुमति मांगी। बता दें कि एल मुरुगन सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।
तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने में जुटेंगे एल. मुरुग
मुरुगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा, 'दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं. अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं. राष्ट्र पहले. पार्टी उसके बाद. स्वयं सबसे अंत में।
दो बार राज्यसभा के सदस्य बने
बता दें कि एल. मुरुगन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वह दो बार राज्यसभा के सदस्य बने और पिछले पांच वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़े मंत्रालयों में जिम्मेदारी भी संभाली हैं.
जल्द हो सकते है राज्यसभा के उपचुनाव
बता दें कि एल मुरुगन का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 से 3 अप्रैल 2030 तक था। वे 20 फरवरी 2024 को निर्विरोध चुने गए थे। राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव जल्द ही हो सकते हैं।