छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित रनगुवा गांव में उस वक़्त मातम पसर गया जब 2 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पानी में तैरने की रेस लगा रहे थे। तभी गहराई में सामने की वजह से उनकी मौत हो गई। घटना मातगुवां थाना क्षेत्र की है।
मातगुवां थाना क्षेत्र के रनगुवा गांव की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक तलैया में तैरने की रेस लगा रहे थे। इस दौरान दोनों अंदाजा चूकने से गहराई में चले गए और डूबने लगे। तभी दोनों ने किसी तरह मदद के लिए आवाज लगाई। इस दौरान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार में पसरा मातम
पुलिस ने मृतकों की पहचान किशन बंसल (23 वर्ष) और भरमजीत बंसल (12 वर्ष) के रूप में की है। जो की रनुगुवा गांव के निवासी थे। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।असमय हुई बच्चो की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है।