भोपाल : अहमदाबाद में बीते दिन एअर इंडिया का विमान क्रैश होने की खबर ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। विमान क्रैश होने के चलते जहां अभी तक 265 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। तो वही इस दुखद हादसे में मध्य प्रदेश के दो लोगों की भी मौत हो गई। जिनके शवों को आज रात 1 बजे तक मध्य प्रदेश पहुंचाया जाएगा। बता दें कि इस हादसे में ग्वालियर के एक मेडिकल स्टूडेंट और इंदौर की एक महिला की मौत हो गई।
20 से अधिक मेडिकल छात्रों की मौत
बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के एक शख्स की भी मौत की खबर सामने आ रही है। मृतक एक मेडिकल छात्र था। जो की BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल बिल्डिंग पर दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। विमान हॉस्टल की बिल्डिंग में गिरने की वजह से 20 से अधिक मेडिकल छात्रों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोगों घायल है।
मृतक छात्र की पहचान आर्यन के रूप में हुई
जिस छात्र की मौत हुई उसका नाम आर्यन है। जो की ग्वालियर के पुरानी छावनी, रायरू क्षेत्र के जिग़सोली गाँव का रहने वाला था। आर्यन के पिता रामहेत किरार पेशे से हैं किसान जो अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। बेटे की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक रात 1:00 बजे तक आर्यन का शव ग्वालियर पहुंचाया जायेगा।
पति का जन्मदिन मनाने जा रही थी महिला
दूसरी मृतक एक महिला है जो की इंदौर की रहने वाली है। महिला की पहचान उसके परिवार वालों ने हरप्रीत कौर होरा के रूप में की है। जो की अपने पति रॉबी से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। जानकारी के अनुसार 16 जून को हरप्रीत कौर होरा के पति रॉबी का जन्मदिन है। जिसे मनाने के लिए वो लंदन जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही विमान हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा इतना बड़ा था कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है। डॉक्टर्स डीएनए की मदद से शवों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे है।
जानें प्लेन क्रैश की पूरी कहानी
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में क्रैश हो गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट खाना खा रहे थे। अभी तक 20 से अधिक मेडिकल छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक जख्मी हैं।
प्लेन क्रैश में सिर्फ एक युवती जीवित
एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। बता दें कि इस एक्सीडेंट में सिर्फ एक यात्री की जान बची है। जिसकी पहचान विश्वास रमेश कुमार के रूप में हुई है। जो की भारतीय ब्रिटिश नागरिक है।