जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित टेलीग्राफ फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते दो मजदूरो की मौत हो गई। दोनों मजदूर फैक्ट्री में स्क्रैप निकालने का काम कर रहे थे। तभी एक बाद ऊंची दिवार उनपर भरभरकर गिर गई। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई, जबकि कई लोग हादसे में घायल हो गए है।
मदन महल थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा मदन महल थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरो को तुरंत मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 2 मजदूरो की मौत हो चुकी थी। जिनकी पहचान पुलिस ने नसीम और अकबर के रूप में की। बताया जा रहा है कि अकबर खान जबलपुर के रद्दीचौकी क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि नसीम खान पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है।
स्क्रैप निकालने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि टेलीग्राफ फैक्ट्री में स्क्रैप निकालने का ठेका AS स्टील, जयपुर को दिया गया था। आरोप है कि स्क्रैप निकालने के काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसकी वजह से दो मजदूरो की मौत हो गई, तो वही हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जिम्मेदारी तय करने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे 10 से अधिक मजदूर परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।