जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हादसे और जुर्म लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला जबलपुर के थाना रांझी स्थित गोकलपुर का है। जहां बीते दिन दो युवकों ने शराब के नशे में चूर होकर कार सवार एक युवक की हत्या कर दी।
मामूली भिड़ंत के चलते युवकों ने की हत्या
दरअसल, घटना गोकलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। जहां कार और बाइक की मामूली भिड़ंत के चलते आक्रोशित दो युवकों ने कार में सवार 27 साल के युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर फरार हो गए । पुलिस ने मृतक की पहचान आकांश साहू के रूप में की है। जो की आधारताल का रहे वाला था।
कांग्रेस पार्षद ने थाना रांझी पुलिस पर उठाए सवाल
पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, इस घटना के सामने आना के बाद स्थानीय कांग्रेस पार्षद ने थाना रांझी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द ही जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है।
आरोपी कार चालक की तलाश शुरू
दूसरी घटना जबलपुर के थाना ओमती स्थित नोदरा ब्रिज की है। जहां हिट एंड रन का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगो ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की।
बाइक सवार को तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने मारी टक्कर
घटना देर रात की है। जहां नोदरा ब्रिज पर बाइक सवार को तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने टक्कर मारकर मौत के घाट उत्तार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।