T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को भारतीय टीम अपना आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा ग्रुप मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले से पहले रविवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए एक खास डिनर पार्टी रखी है.
टीम बॉन्डिंग, मानसिक मजबूती और रणनीति पर फोकस:
टीम इंडिया डिफेंडिंग चैम्पियन नामीबिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यहां टीम बॉन्डिंग, मानसिक मजबूती और रणनीति पर फोकस करती नजर आई है. इस खास आयोजन में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कई सपोर्ट स्टाफ और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी मौजूद थे, इस बीच उन्होंने अगले मैच की तैयारियों पर चर्चा की इसके साथ ही टीम के साथ हल्के-फुल्के हसी मज़ाक करते नजर आएं.
टीम को किया आमंत्रित:
टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर पहले भी ऐसे आयोजन करते रहे हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे टेस्ट के दौरान भी अपने घर उन्होंने टीम को आमंत्रित किया था. माना जाता है कि गंभीर टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और पारिवारिक माहौल बनाने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं, ऐसा खासकर तब होता है जब टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट खेलने उतरती है.
पहले मैच में सूर्यकुमार प्रदर्शन:
वहीं 7 फरवरी के हुए टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने यूएसए को २९ रन से हराया था, इस पारी में सूर्यकुमार यादव के 4 छक्के और 10 चौके शामिल थे. उन्होंने अकेले अपने दम पर टीम को लगभग 9 विकेट पर 161 रनों तक पहुंचाया. जबकि भारत का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही हुआ था. जहां बाकी बल्लेबाज मुश्किल पिच पर संघर्ष करते नजर आए, वहीं संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाएं हुए सूर्यकुमार ने अपनी शानदार प्रदर्शन किया. प्लेइंग-11 में जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल हुए मोहम्मद सिराज ने भी अपने खास प्रदर्शन से सबको अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने 29 रन देकर चार ओवर में 3 विकेट झटके और पूरे मैच को ही भारत के पक्ष में मोड़ दिया. इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों के एक ही ओवर में साउथ अफ्रीका में जन्मे शैडली वैन शल्कविक ने तीन विकेट लिए थे, जिससे एक समय पर भारत मुश्किल स्थिति में था,
गंभीर के घर खास डिनर:
वहीं अब टीम इंडिया की नजर यूएसए पर जीत के बाद नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर हुई है. बता दें कि इस मैच में भारत जीत दर्ज कर सुपर 8 में जगह पक्की कर स कती है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए गंभीर के घर आयोजित यह खास डिनर मानसिक रूप से काफी तरोताजा होने, के साथ अगले मुकाबले से पहले नई ऊर्जा, पिछले मैच की कमियों पर चर्चा और मैदान में उतरने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.