भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के साथ 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के तहत 2016 से 2024 बैच तक के कई अधिकारियों के पद बदले गए हैं।
ग्वालियर निगम कमिश्नर बने अभिषेक चौधरी
अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं अक्षय कुमार तेम्रवाल को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों और नगरीय निकायों पर पड़ेगा।
इन आईएएस का हुआ तबादला
- संजना जैन बनीं उप सचिव जल संसाधन
- जगदीश गोमे बने सीईओ जिला पंचायत सागर
- अभिषेक चौधरी बने आयुक्त नगर निगम ग्वालियर
- संध प्रिय बने सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली
- अक्षय त्रिपाठी बने अपर आयुक्त भोपाल निगम
- ज्योति शर्मा बनीं उप सचिव मध्यप्रदेश शासन
- अजली जॉसेफ बनीं उप सचिव लोक निर्माण
- नवनीत चंद्र बने सीईओ जिला पंचायत देवास
- सृष्टि गोडा बनीं सीईओ जिला पंचायत रीवा
- काजल जावला बनीं अपर मिशन संचालक शिक्षा
- नागार्जुन गोडा बने आयुक्त नगर निगम सतना
- अनिल डामोर बने उप सचिव ग्रामीण विकास
- अभिषेक सराफ बने अपर आयुक्त नगरीय विकास
- विवेक केपी बने सीईओ जबलपुर विकास प्राधिकरण
- सौम्या आनंद बनीं सीईओ जिला पंचायत सीधी
- ऐश्वर्य वर्मा बने सीईओ जिला पंचायत खंडवा
- आशीष बने अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर
- कार्तिकेय जायसवाल बने सीईओ जिला पंचायत श्योपुर
- विशाल धाकड़ बने सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़
- सोनाली देव बनीं उप सचिव मध्यप्रदेश शासन
- अर्पित गुप्ता बने सीईओ जिला पंचायत बड़वानी
- तनुश्री मीणा बनीं सीईओ जिला पंचायत बालाघाट
- श्रद्धा शुक्ला बनीं अपर कलेक्टर जिला खंडवा
- आशीष कुमार बने एसडीएम बीना जिला सागर
- अनिकेत शांडिल्य बने एसडीएम बैहर जिला बालाघाट
- आकाश अग्रवाल बने एसडीएम मझौली जिला सीधी
- पाटिल आशीष बने एसडीएम कुक्षी जिला धार
- सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम बने एसडीएम देवसर सिंगरौली
- कुलदीप पटेल बने एसडीएम बिछिया जिला मंडला
- फरहान इरफान बने एसडीएम शाहपुरा जिला डिंडोरी
- ऋत्विक विजय बने एसडीएम बिजावर जिला छतरपुर
- नविकरण कोर बनीं एसडीएम डबरा जिला ग्वालियर



