These 5 Bollywood movies are going to be removed from Netflix : अगर आप भी फिल्म देखने के शौकीन है। तो ये खबर आपके लिए है। Netflix मई महीने में कई शानदार फिल्म और टीवी शो को अपनी साइट से हटाने जा रहे है। जिसमे रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण सहित कई दिग्गज कलाकारों के फिल्मों के नाम शामिल है। अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा तो इसी वीकेंड निपटा लें। नहीं तो कही आपसे मनोरंजन का तड़का मिस न हो जाए।
Haider
शाहिद कपूर की ये थ्रिलर क्राइम मूवी साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये मूवी विलियम शेक्सपियर के नोवल हैमलेट पर बेस्ड है। इसमें शाहिद के साथ-साथ श्रद्धा कपूर, इरफान खान, तब्बू और केके मेनन मख्य भूमिका में हैं।
Jagga Jasoos
साल 2017 में आई रणबीर कपूर की ये म्यूजिकल कॉमेडी मूवी भी हटने जा रही है। इसे अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। वहीं रणबीर के साथ-साथ मूवी में कैटरीना कैफ, सौरभ शुक्ला, सयानी गुप्ता और सास्वत चटर्जी भी लीड रोल में हैं। अप्रैल के बाद ये मूवी हट जाएगी।
Rang De Basanti
आमिर खान की ये थ्रिलर म्यूजिकल मूवी भी जल्द ही नेटफ्लिक्स को अलविदा कहने वाली है। इसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो आमिर के साथ-साथ मूवी में सोहा अली खान, शरमन जोशी, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Wake Up Sid
रणबीर कपूर की ये रोमांटिक कॉमेडी भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो रणबीर के साथ-साथ मूवी में कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Tamasha
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से गायब होने जा रही है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। ये साल 2015 में रिलीज हुई थी।