बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहाँ एक तरफ कपल शादी के बंधन में बंध रहे है। तो वही दूसरी तरफ इंडस्ट्री में कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी है। जिन्होंने दिल टूटने के बाद अभी तक शादी नहीं की। तो चलिए इस वैलेंटाइन डे पर जानते है। किन एक्टर और एक्ट्रेस का प्यार रहा अधूरा और किस वजह से अभी तक नहीं की शादी।
तब्बू को नहीं मिला मिस्टर परफेक्ट
तब्बू बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक है। लेकिन उन्हें अभी तक उनका मिस्टर परफेक्ट नहीं मिला। 52 साल की तब्बू आज भी कुवारी है और अकेले जीवन बीता रही है। ऐसा कहा जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए तब्बू ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इसके साथ ही तब्बू का नाम साजिद नाडियाडवाला, संजय कपूर और अजय देवगन के साथ भी जुड़ चुका है।
सुष्मिता सेन:
सुष्मिता सेन का जलवा आज भी पर्दे पर देखने को मिल रहा है. 48 साल की उम्र में भी सुष्मिता की खूबसूरती बरकरार है, लेकिन उन्होंने भी अब तक शादी नहीं रचाई, हालांकि उनका नाम भी कई लोगों के साथ जुड़ा, इसके बावजूद वह अकेली ही अपनी जिंदगी जी रही हैं. हालांकि, मिस यूनिवर्स ने दो बेटियों को गोद लिया है। जिनके साथ वो अपना जीवन बीता रही है।
अमीषा पटेल
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल 48 साल की होने के बाद भी अब तक सिंगल है। उनका फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन हाल ही में आई उनकी फिल्म 'गदर 2' ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और यंग नजर आई।
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने भी अभी तक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस 44 साल की हो चुकी हैं और वह सिंगल रहकर ही अपना जीवन जी रही हैं। नरगिस ने साल 2011 में रॉकस्टार से डेब्यू किया था और एक समय था जब नरगिस का नाम उदय चोपड़ा के साथ लिया जाता था।
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना, 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों और अलग-अलग किरदारों से काफी लोकप्रियता हासिल की है। खन्ना 48 साल के हैं और अभी भी अविवाहित हैं। और हसी ख़ुशी अकेले ही जिंदगी गुजर रहे है। हाल ही में अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड में वापसी है। जो की काफी सफल रही।