Nagar Palika Bharti 2024: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी,सरकार ने हाल ही में नगर पालिका निगम के 306 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसको लेकर आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो गए है। बता दें कि ये भर्ती सहायक ग्रेड 3, लीडिंग फायरमैन, फायरमैन, समयपाल, माली प्रशिक्षित, सहायक राजस्व निरीक्षक, कैशियर, सफाई संरक्षक, सहायक अतिक्रमण अधिकारी, सहायक सामुदायिक अधिकारी समेत अन्य पदों पर की जाएगी।
इंदौर नगर पालिका निगम ने तृतीया श्रेणी और संविदा के विभिन्न पदों पर यह भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2024 तय की गई है। पदों से जुडी अधिक जानकारी के लिए उम्मीवार अधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है।
योग्यता
=सफाई संरक्षण पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का पांचवी पास होना अनिवार्य है। सहायक ग्रेड-3 पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
= साथ ही उन्हें कंप्यूटर प्रचलन में सामान्य ज्ञान ही होना चाहिए। उपयंत्री पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
=योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें। आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान ओरिजिनल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। ग्रेड असिस्टेंट-3 समेत कुछ पदों के लिए स्किल एसेसमेंट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी महिला या पुरुष को कोई आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह भर्ती पूरी तरह से नि:शुल्क है।
वेतन
MP Nagar Palika Nigam Bharti 2024:नगर निगम पालिका भर्ती 2024 में चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। न्यूनतम सैलरी ₹8000 प्रति माह और अधिकतम ₹25300 प्रति माह होगी। और साथ ही राज्य द्वारा कई सुविधाएं भी दी जाएगी
ऐसे करें आवेदन
- पहले इंदौर नगर निगम के ऑफिशियल वेबसाइट imcindore.mp.gov.in पर जाएं।
- कैरियर सेक्शन में जाकर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को जोड़े।
- अच्छे से चेक करने के बाद आवेदन पत्र को सही पति पर भेजें।