भोपाल। मध्यप्रदेश में साल 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद सरकार ने सालभर होने वाले आयोजनों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत जनवरी में उज्जैन से होगी, जहां 15 से 17 जनवरी 2027 तक ‘ग्लोबल वेल-बीइंग’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उज्जैन में जुटेंगेउज्जैन में जुटेंगे 80 विश्वविद्यालयों के 240 विद्यार्थी
उच्च शिक्षा विभाग ने जहां इस आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, एक चेतना : वैश्विक कल्याण’ रखी गई है। इसमें देशभर के 80 विश्वविद्यालयों से करीब 240 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय से तीन युवा प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।
भविष्य की चुनौतियों पर होगी चर्चा
युवा वर्ष के कार्यक्रमों में शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी जाएगी। तकनीक, उच्च शिक्षा, विद्यार्थियों की समस्याएं, रोजगार और प्लेसमेंट जैसे विषयों पर मंथन होगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपनी बात रखने और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।