सीधी। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जहां लगातार जारी है। तो वही दूसरी तरफ रीवा लोकायुक्त की टीम ने हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ एक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
कलेक्टर का आदेश रुकवाने के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, आरोपी लिपिक ने फरियादी से जमीन से जुड़े एक आदेश को रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त रीवा को दी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और 10 हजार रुपये लेते समय लिपिक को पकड़ लिया।
15 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप करने के बाद आरोपी को चुरहट स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बता दें कि आरोपी रामपुर नैकिन जनपद के अंतर्गत आने वाली उप तहसील हनुमानगढ़ में पदस्थ है। जिससे लोकायुक्त की टीम पूछताछ कर ही है।