बिना : बीना के जेपी अडानी पावर प्लांट परिसर में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बाथरूम में सोमवार सुबह मिला। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जितेंद्र रविवार शाम से लापता था
बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र रविवार शाम से लापता था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। ऐसे में उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। तो वही परिजनों ने जितेंद्र की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाए हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जिसको लेकर जमकर हंगामा भी किया गया।
गेट पर वाहनों की एंट्री दर्ज करने का काम करता था जितेंद्र
खुरई तहसील के ग्राम गड़ौला जागीर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार अडानी पावर प्लांट में गेट पर वाहनों की एंट्री दर्ज करने का काम करता था। कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।