छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज जारी कर दिए है। रिजल्ट को लेकर जहां एक तरफ छात्रों में उत्साह है। तो वही दूसरी तरफ परीक्षा परिणाम से दुखी होकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। मामला छिंदवाड़ा का है। जहां परीक्षा में फेल होने के बाद नाबालिग ने यह कदम उठाया।
बाथरूम में लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी तीनों बहनों के साथ परीक्षा के परिणाम देखने स्कूल गई थी। जहां उसे पता चला की वो तीन विषय में फेल हो गई है। इस बात से छात्रा इस कदर दुःखी हुई कि उसने घर आकर बाथरूम में फांसी लगा ली।
पुलिस ने छात्रा की पहचान सोनाली के रूप में की
पुलिस ने छात्रा की पहचान सोनाली के रूप में की है। जिसके शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बेटी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।