छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक की बंदर को भगाने के दौरान मौत हो गई। युवक छत पर बंदर को भगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान युवक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है।