मोनिका दुबे// रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान शुरू करेगी। दरअसल मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा अभियान चलाएगी। इस सन्दर्भ में आज एकात्म परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। बता दें कि बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्राम, वार्ड, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर और पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा।
11 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा:
जानकरी के मुताबिक इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश की राजधानी और बड़े नगरों में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पर प्रवास रहेंगे। और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा।
इन स्थानों पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी:
मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि इस दौरान दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और प्रदर्शनी लगाई भी जाएगी।