इंदौर : राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कोंग्रेसी जहां तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है। तो वही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए राजवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
न ढोल-नगाड़े, न हार-फूल
इतना ही नहीं जेन-जी को रिझाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ जींस-टीशर्ट धारण किया, बल्कि ढोल-नगाड़े छोड़ नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों के बीच पहुंचे और संवाद कर 19 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेन-जी तक पहुंचने के लिए संगीत, कला, खेल कूद भी किया। जिससे पार्टी को अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।
दो लाख रजिस्ट्रेशन हुए
राहुल गाँधी के कार्यक्रम को लेकर रीजनल पार्क के सामने जहां विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। तो वही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभी तक करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जबकि डोम की क्षमता लगभग 15 हजार लोगों की बताई जा रही है।
अभी तक लिखित में नहीं दी गई अनुमति
इतना ही नहीं राहुल गाँधी के कार्यक्रम को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा लिखित अनुमति नहीं दी गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि आयोजन से जुड़े विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर कांग्रेस पदाधिकारियों से जानकारी ली गई है।
पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही
इनमें भीड़ प्रबंधन, फायर सेफ्टी और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। राहुल गांधी को प्राप्त जेड प्लस सुरक्षा, सीआरपीएफ और एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चर्चा की जा रही है।