भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां की कुल्हाड़ी मार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
शराब के नशे में बेटे ने मचाया उत्पात
जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में बेटे ने घर में उत्पात मचाया हुआ था। जिसे समझाने का मां ने बहुत प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत बेटे ने एक न सुनी और बाइक और गोबर के कंडों में आग लगाने जा रहा था। ऐसे में मां ने जब बेटे को टोका तो आक्रोश में आकर शराबी बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसकी वजह से मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
इलजा के दौरान मौत
चीख पुकार सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो मां को खून से लथपथ पड़ा देख तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज एक दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की है।