रायपुर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस बीच वह सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज मैदान पर 12 बजे आयोजित किए गए बड़ी सभा शामिल होंगे। इस सभा में प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात मिलेगी। इसी के साथ सरगुजा संभाग को और कई सौगातें भी मिलने की संभावना है। इस सभा की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। सभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश के कई मंत्री सरगुजा संभाग के सांसद, विधायक, नगर निगम के महापौर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी रहेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार के बनने के पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में प्रदेश में पीएम आवास से वंचित 18 लाख को प्रधानमंत्री आवास देने का वादा किया था। प्रदेश में लगातार प्रधानमंत्री आवास का ऐलान हो रहा है और बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी लगातार पीएम आवास की मंजूरी मिल रही है। प्रदेश को एक बड़ी सौगात साढ़े तीन लाख पीएम आवास की मिलने वाली है।
केंद्रीय योजना की करेंगे समीक्षा:
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम रायपुर पहुंचे। मंगलवार की सुबह 10 बजे नया रायपुर सचिवालय में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित केंद्रीय योजना की समीक्षा करेंगे। उसके पहले सचिवालय के क्षेत्र में श्री चौहान के हाथों पौधा रोपण किया जाएगा। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौहान अंबिकापुर रवाना होंगे।
पीएम आवास का निर्माण करेंगे अवलोकन :
सरगुजा के जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया, केंद्रीय मंत्री की बड़ी सभा का आयोजन किया गया है। इसी के साथ उनके यहां पर कई और कार्यक्रम होंगे। सरोवर धरोहर के तहत श्री चौहान निड्रा खुर्द के सरोवर का दर्शन करने भी जाएंगे। इसी के साथ वे सरगुजा में बन रहे प्रधानमंत्री आवासों में से कुछ आवासों का भी अवलोकन करेंगे। सभा में वे हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबियां भी सौंपेंगे।
सभा में ये होंगे शामिल:
सभा में प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल. प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, गोमती साय, रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, शंकुतला पोर्ते, भूलन सिंह मरावी, रायमुनी भगत सहित कई निगम, मंडल के अध्यक्ष, महापौर, सभापति और जिला प्रंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।