उज्जैन। धर्म नगरी उज्जैन में आए दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रसिद्ध सिंगर शंकर महादेवन भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पति के साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
भक्ति में लीन आए नजर
बता दें कि संगीतकार शंकर महादेवन गुरुवार दोपहर पत्नी संग मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। इस दौरान शंकर पूरी तरह से महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना
दर्शन के बाद शंकर महादेवन ने कहा कि वे पहले भी उज्जैन आ चुके हैं और आज उन्हें दोबारा बाबा महाकाल के दरबार में आने का मौका मिला। इस दौरान शंकर महादेवन ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्टाफ की तारीफ भी की।
पहले भी आ चुके है बाबा के दर्शन करने
शंकर महादेवन ने बताया कि इससे पहले वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में उज्जैन आए थे, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। उस समय कार्यक्रम में आने का अवसर मिला था, जबकि इस बार परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं।
महाकाल महोत्सव में शामिल होने आए उज्जैन
बता दें कि शंकर महादेवन महाकाल महोत्सव में शामिल होने के लिए उज्जैन आए थे। गुरुवार को उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।