भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का रविवार को निधन हो गया। सुभद्रा वर्मा लंबे समय से बेटे की मौत से दुखी थी। जिसका सीधा असर उनके स्वस्थ में पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया । इधर, सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी की मौत पर सीएम मोहन ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।