बीजापुर। भैरमगढ़ के इतामपारा कन्या आश्रम के बच्चों सहित 4 परिवारों को सुरक्षित स्थानो में पहुचांया गया। लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच प्रशासन का मैदानी अमला सक्रिय हुआ है। नदी नालो के समीप सूचना बोर्ड लगाया गया है।
पटवारी, कोटवार, सचिव सहित मैदानी अमला सक्रिय। बीजापुर में लगातार बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जन सामान्य को एहतियात बरतने की अपील की गयी है।
किसी भी प्रकार की बाढ़ एवं बचाव के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर कलेक्टर ने कहा प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है।