Blood color meaning in period : पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है। जो हर माह सभी लड़कियों को आता है। लेकिन कभी कभी ये कलर रेड न होकर ब्लैक, पिंक और वाइट भी होते है। हालांकि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योकि कलर आपके सेहत का राज बताते है। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पीरियड्स के समय किस रंग का ब्लड नॉर्मल होता है और कब आपको हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत हो सकती है।
हल्का गुलाबी रंग
पीरियड के दौरान आपका ब्लड फ्लो कम हुआ है। अगर आपके साथ ऐसा एक बार हुआ है तब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर कुछ दिनों से ऐसा ही हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि हार्मोन में बदलाव हुआ है या गर्भावस्था से पहले किसी प्रकार का इन्फेक्शन हुआ है।
ऑरेंज रंग
ऑरेंज कलर का मतलब यह है कि आपको इन्फेक्शन हुआ है। आपके Cervix से निकलने वाले पानी से आपका खून मिल चुका है। ऐसा होने के बाद बहुत बुरी स्मेल भी आती है।
डार्क ब्राउन
इस कलर का मतलब आप स्वस्थ हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आपका पीरियड्स का रंग ऑरेंज और ब्राउन मिक्स हो कर आए तब आपको इन्फेक्शन हो सकता है।
लाल रंग
यह भी नॉर्मल ही होता है, लेकिन अगर आपका पीरियड 7 दिन तक रहता है और उसमें 7 के 7 दिन ही ऐसा रंग रहे, तो डॉक्टर से मिलें।
काला रंग
यह रंग अगर दिखता है तो इसका मतलब है कि पीरियड की शुरुआत है या फिर आखिर स्टेज में है। इसके अलावा किसी के प्राइवेट पार्ट में कोई ब्लॉकेज है, तो भी ऐसा रंग दिख सकता है।