Railway ALP Vacancy : रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) Recruitment 2026 के 11,127 पदों पर भर्ती भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देश के अलग-अलग रेलवे जोन में की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 15 मई से शुरू हो गए है।
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसके साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वायरमैन आदि) में ITI का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में रखा जाएगा, जिसका प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
- एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
- आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।