भोपाल : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और बार-बार होने वाली री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की परेशानी की कोई परवाह नहीं है। 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। पेपर लीक पर 'जीरो कन्विक्शन' सरकार की विफलता है।