मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्सऑफिस पर जहां ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तो वही दूसरी तरफ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया आज मुंबई में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए पहुंची और आशीर्वाद लिया। सनातन मठ में हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
आध्यात्मिक भाव के साथ अनुप्रिया ने लिया आशीर्वाद
मुलाकात के दौरान धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े विषयों को लेकर आत्मीय माहौल देखने को मिला। अनुप्रिया ने आध्यात्मिक भाव के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
फिल्म निर्माता की मुलाकात चर्चा का विषय
‘हनुमान अंश’ से जुड़े लोगों के अनुसार फिल्म का विषय धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा है। ऐसे में फिल्म निर्माता की यह मुलाकात भी चर्चा में है। सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था को दर्शाने वाली इस मुलाकात को समर्थकों ने सकारात्मक बताया है।