मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में बुधवार देर रात हुए दुखद सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी लोग बस में सवार होकर सतना से हैदराबाद जा रहे है। तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा
हादसा रात करीब 11:30 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि यात्री से भरी बस सतना से हैदराबाद जा रही थी। तभी मैहर-कटनी मार्ग पर बस का एक टायर खराब हो गया। जिसको ठीक करने के लिए चालक ने गाड़ी सुरक्षित सड़क किनारे लगाई और टायर को बदलने लगे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस के सामने खड़े यात्री की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई। तो वही हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मृतक की पहचान नत्थू यादव (32) पिता राम सोहावन यादव, निवासी लालपुर, पोस्ट झरी, जिला सतना के रूप में की है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।