Pakistan women cricket team: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाक ने टीम की कमान फातिमा सना को दिया है। 20 साल की युवा बल्लेबाज़ इमान फातिमा को इस 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। ये टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 सितंबर से 3 वनडे सीरीज खेलने वाली है। जो विश्व कप की तैयारी पर काम करेगी, जो आगामी जो 30 सितंबर से शुरू हो रही है। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में सना पहली बार पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभालेगी, इसके अलावा उन्होंने लाहौर में हुए विश्व कप क्वालीफायर में इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की कप्तानी की थी।
विश्व कप में संभालेंगी कमान:
विश्व कप में फातिमा सना पहली बार कमान संभालेंगी, क्वालीफायर के लिए इमान फातिमा टीम का हिस्सा नहीं रही। हालांकि नजीहा अल्वी और गुल फिरोजा की जगह सदाफ शमास भी नई टीम में शामिल हुईं हैं। 5 नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व में वहीदा अख्तर, उम्म-ए-हानी और तुबा हसन के साथ शामिल किए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में इयमान फ़ातिमा ने आयरलैंड के खिलाफ़ अपना डबलिन में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, तब तीन मैचों में उन्हें सिर्फ़ दो बार ही बल्लेबाज़ी करने का मौका मिल पाया था, इस बीच उन्होंने 23 और 4 रन बनाएं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले 5 रिज़र्व खिलाड़ी और 15 सदस्यीय मुख्य टीम 14 दिनों के शिविर में शामिल होंगी, फिर मुहम्मद वसीम के नेतृत्व में 29 अगस्त से कोचिंग स्टाफ शुरू होगा। बता दें कि 12 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम लाहौर पहुंचेगी।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच:
बांग्लादेश के खिलाफ़ पाकिस्तान आगामी 2 अक्टूबर को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करने वाली है, जिसके बाद वह भारत से वह 5 अक्टूबर को भिड़ेगा। ऐसे में अगर पाकिस्तान नॉकआउट में जगह बना पाया तो वह कोलंबो में और सेमीफाइनल अपने सभी सात लीग मैच भी खेलेगा। वहीं नवी मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल होगी। इसके अलावा 2 नवंबर को फ़ाइनल मैच नवी मुंबई या कोलंबो खेला जा सकता है, अब देखान यह होगा कि, नॉकआउट में पाकिस्तान अपनी जगह कैसे बनाता है।
पाकिस्तान महिला टीम:
दक्षिण अफ्रीका वनडे और वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम में (कप्तान) फातिमा सना (उप-कप्तान) मुनीबा अली सिद्दीकी रहेंगी, इसके अलावा ग्रुप मेंबर में डायना बेग, आलिया रियाज, नशरा सुंधू, एमान फातिमा, ओमाइमा सोहेल, नतालिया परवेज, सदफ शमास, रमीन शमीम, शावाल जुल्फिकार, सादिया इकबाल, सिदरा नवाज, सिदरा अमीन और सैयदा अरूब शाह (विकेटकीपर) रहेंगी। नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: नजीहा अल्वी, वहीदा अख्तर तूबा हसन, गुल फ़िरोज़ा, उम्म-ए-हानी हैं।