इंदौर : मध्य प्रदेश में ₹2,000 से अधिक के UPI मर्चेंट भुगतान को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। डिस्काउंट रेट यानी डिजिटल भुगतान पर संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच व्यापारी संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध का ऐलान किया है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी विरोध होगा तेज
जानकारी के मुताबिक, इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान स्वीकार नहीं करने की बात कह रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होने से कारोबार की लागत बढ़ सकती है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी विरोध की तैयारी की जा रही है।
15 अक्टूबर से शुरू होगा विरोध
बताया गया है कि 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI मर्चेंट भुगतान को लेकर विरोध जारी रखा जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से अधिक के भुगतान को UPI के बजाय नकद में लेने की घोषणा की गई है।
पेट्रोल पंपों पर लिया जाएगा कैश
व्यापारियों के इस कदम से डिजिटल पेमेंट व्यवस्था और कारोबार पर संभावित असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शुल्क लागू करने से जुड़ी अंतिम व्यवस्था और उसके नियमों को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार, 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की तैयारी में है सरकार .