भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल से रेप का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम वर्ग के कुछ लोगों ने हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फसाकर पहले दुष्कर्म किया फिर अशील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जानकारी के अनुसार मुस्लिम लड़कों ने भोपाल के एक विशेष कोलाज की लड़कियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया। जिसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ विभिन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे फ़िलहाल पूछताछ जारी है।
TIT कॉलेज के छात्रों को बनाया हवस का शिकार
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने भोपाल के TIT कॉलेज के छात्रों को हवस का शिकार बनाया। जिसमे बैतूल की दो सगी बहने भी शामिल है। जिसमे से एक बालिक और दूसरी नाबालिग है। पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह टीआईटी कॉलेज(TIT Collage Bhopal) में बीटेक की छात्रा थी। वर्ष 2022 में दूसरे वर्ष की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के ही फरहान खान से हुई थी।
जहांगीराबाद स्थित एक दोस्त के घर में किया रेप
फरहान ने पहले उससे दोस्ती की। फिर पार्टी करने के बहाने कॉलेज के अन्य दोस्तों के साथ जहांगीराबाद स्थित एक दोस्त के घर लेकर गया जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। लेकिन छात्रा ने हार नहीं मानी और आरोपी के इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाई तो उसने शादी का झूठा वादा किया। जिसकी वजह से छात्रा चुप रही। लेकिन कुछ दिन के बाद जब आरोपी ने उसकी छोटी बहन के साथ भी वही किया तो उसने तुरंत थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
गांजा पिलाया, मांस खिलाया
इतना ही नहीं आरोपियों ने दोनों बहनों को गांजा पिलाया, मांस खिलाया साथ ही धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। इधर, जब मामले का खुलासा हुआ तो कॉलेज की एक और युवती ने आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी फरहान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। सभी आरोपी गैंग बनाकर रेप करते थे और ब्लैकमेलिंग का खेल खेलते थे।
SIT मामले की गहन जांच कर रही
इधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। बागसेवनिया, अशोका गार्डन, और जहांगीराबाद थानों में 3 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें BNS, POCSO एक्ट, IT एक्ट, और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। चौथी पीड़िता की काउंसलिंग जारी है, जिसके बाद एक और FIR दर्ज हो सकती है। पुलिस ने TIT कॉलेज के छात्र और जहांगीराबाद के रहने वाले मुख्य आरोपी फरहान खान के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी करने वाले और अशोका गार्डन में रहने वाले मोहम्मद साद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से 10 से 15 अन्य युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनकी साइबर फॉरेंसिक टीम जांच रही है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन कर दिया है। बता दें कि यह मामला 1992 के कुख्यात अजमेर रेप कांड की याद दिला देता है।
1992 के अजमेर कांड से समानता
यह तरीका 1992 के अजमेर रेप कांड से हूबहू मिलता-जुलता है. राजस्थान के अजमेर में 1992 में एक मुस्लिम गिरोह ने एक बड़े कॉलेज की हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं. इसके बाद ब्लैकमेलिंग के जरिए उसकी सहेलियों को भी निशाना बनाया गया. दावा है कि अजमेर कांड में 100 से ज्यादा लड़कियां शिकार बनी थीं. उस मामले ने देश भर में सनसनी मचा दी थी और कड़ी कानूनी कार्रवाई हुई थी.