Rihanna Baby name: दुनियाभर में अपनी स्टाइल और आवाज से चर्चा बटोरने वालीं रिहाना विश्व की सबसे महंगी म्यूजिक आर्टिस्ट है। जो इन दिनों अभी काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल पॉप सिंगर रिहाना ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने 13 सितंबर 2025 को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी एक तस्वीर सांझा की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर:
ASAP Rocky और रिहाना ने अपनी प्यारी बेटी का ‘रॉकी आइरिश मेयर्स नाम रखा है रिहाना ने खुद इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें मां-बेटी दोनों पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करती नज़र आईं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बेटी का नाम- रॉकी आइरिश मेयर्स और जन्म तिथि 13 सितंबर 2025 लिखा। रिहाना और एसेप रॉकी की बेटी के नाम की काफी चर्चा हो रही है।
क्या है इस नाम का अर्थ:
आपको बता दें कि इस नाम का आधिकारिक अर्थ कपल ने अभी नहीं बताया है, लेकिन ‘रॉकी’ नाम का कनेक्श उनके पिता एसेप रॉकी से माना जा रहा है। एसेप का असली नाम रकीम मेयर्स (Rakim Mayers) है, और बचपन में उनका निकनेम ‘रॉकी’ ही था। ऐसे में बेटी का नाम भी शायद पिता के नाम से मिलता जुलता रखा गया है। बताते चलें, रिहाना के पहले से दो बच्चे हैं जिनका नाम- RZA और Riot है।
रेड कार्पेट बटोरी थीं सुर्खियां:
वहीं ‘आइरिश’ रिहाना के म्यूजिक लव और विरासत को दिखाता है। रिहाना इस साल मेट गाला 2025 में नजर आई थीं। इस दौरान प्रेग्नेंट थीं और रेडकार्पेट पर उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मशहूर डिज़ाइनर मार्क जैकब्स के आउटफिट में रिहाना ने रेड कार्पेट पर चार चांद लगाए थे।