भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज देशभक्ति के उत्साह के बीच शहर में 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में युवा और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल और भरता माता की जाये के नारे लगाए। यात्रा का शुभारंभ सीएम मोहन ने किया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे और यात्रा का हिस्सा बने।
1100 से अधिक स्थानों पर यात्रा का हुआ स्वागत
शुक्रवार को पूरा शहर जहां देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया। तो वही इस यात्रा में मुख्यमंत्री का अलग अंदाज भी देखने को मिला। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर तस्वीरें खिंचवाईं और कुछ दूरी तक पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया। 32 किमी यात्रा का आयोजन कोलार से संत नगर तक किया गया था। जहां 1100 से अधिक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
पूरे प्रदेश की बड़ी यात्राओं में से एक
इधर, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बड़ी यात्राओं में से एक है। उन्होंने लोगों के उत्साह और उमंग की सराहना की। सीएम ने बताया कि देशभर में जल, थल और नभ के माध्यम से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो भारत की सामर्थ्य और एकता का संदेश दे रही हैं।
आज बटवारे की भी बरसी है
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने विभाजन की बरसी का जिक्र करते हुए भविष्य में ऐसी परिस्थितियां न बनने की कामना की।
बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.