Bhopal Short Encounter : मध्यप्रदेश में एक बार फिर कुछ मामलों ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है, जहां युवकों द्वारा अपनी असली पहचान छिपाकर लड़कियों से नजदीकी बढ़ाने के आरोप लगे हैं। दमोह, राजगढ़, भोपाल और छतरपुर जैसे जिलों से ऐसे नए केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में आरोप है कि युवकों ने फर्जी नाम बताकर पहले दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसाकर नजदीकी संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
हैरानी की बात यह है कि सभी मामलों में एक जैसी रणनीति सामने आई है। जिहादियों ने हिंदू बनकर लड़कियों से पहले दोस्ती की फिर उनके साथ संबंध बनाए। जब युवकों की असलियत सामने आई तब जाकर कई लड़कियों ने पुलिस में शिकायत की है। भोपाल के लव हिजाद कांड के बाद एक एक कर प्रदेश के कई जिलों से मामले अब सामने आने लगे है।
जिहादी का एनकाउंटर!
भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के मुख्य आरोपी फरहान को शुक्रवार देर रात गोली लगी है। आरोपी ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस बीच गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है। आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस को फरहान की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिसकर्मी उसे थाने से घटनास्थल तक ले जा रहे थे। ये घटनाक्रम शुक्रवार रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच का है।
फरहान ने किया पुलिस को गुमराह
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी फरहान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि मामले में एक और फरार आरोपी अबरार बिलकिस गंज में छिपा है। इसके बाद एसआई विजय बामने के साथ कुल पांच पुलिसकर्मी फरहान के साथ वाहन में सवार होकर तस्दीक के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच रातीबड़ थाना क्षेत्र में आने वाले सरवर गांव के पास आरोपी फरहान ने पेशाब करने का कहकर वाहन रुकवाया। वाहन के रुकने पर फरहान के साथ एसआई भी नीचे उतरे। तभी फरहान ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर को छीनने का प्रयास किया। इस छीना-झपटी में गोली चली और आरोपी के पांव में लग गई।