भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जो की 24 जुलाई तक जारी रहेगा। सत्र के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र कुल 5 दिनों का होगा। जिसमे सरकार कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पेश करेगी।
5 दिन का होगा मानसून सत्र
पांच दिवसीय इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। यह सत्र पिछले मानसून सत्रों से और भी छोटा होने वाला है। इस सत्र में कुल 5 बैठके होंगी।
विपक्ष उठाएगी कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का मुद्दा
संभावना जताई जा रही है कि इस सत्र में विपक्ष कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के मुद्दे के साथ-साथ किसानों की समस्याओं, बिजली-पानी की स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों को उठाएगी।
कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा- बहस
तो वही दूसरी तरफ सरकार अपनी विकास योजनाओं, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को सदन में प्रमुखता रखने की योजना बना सकती है। इस मानसून सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा, बहस और महत्वपूर्ण निर्णय देखने को मिल सकते हैं।
समय से पहले स्थगित हुई कार्यवाही
बता दें कि साल 2025 में विधानसभा का सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया गया था। जिसमे कुल 10 बैठकें होनी थी। लेकिन सदन में हुए हंगामे के चलते समय से पहले कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।