Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज की सुबह कई बड़ी खबरों के साथ शुरू हुई है। जहां एक तरफ ‘सुशासन तिहार’ को लेकर सियासत गरमा गई है, वहीं दूसरी ओर देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। राजधानी रायपुर में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर उतरने वाली है, जबकि शहर में आज कई सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
सुशासन तिहार पर BJP का कांग्रेस पर हमला
भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने ‘सुशासन तिहार’ को राज्य सरकार के ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस में घबराहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हावी थी, जबकि वर्तमान सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
NEET UG 2026 परीक्षा आज
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज 3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। रायपुर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे और प्रवेश समय सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक रहेगी, बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम लागू होगी, प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से चौपाल लगाएंगे। किसी भी गांव में मुख्यमंत्री अचानक से दस्तक देंगे। इस बीच सीएम ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे, और राज्य सरकार के योजनाओं के हितग्राहियों से बात करेंगे। साथ ही ग्रामीणों की मांग और शिकायत भी सुनेंगे।
आंध्रा एसोसिएशन दीक्षांत समारोह
राजधानी में आज आंध्रा एसोसिएशन का स्वर्ण जयंती और दीक्षांत समारोह होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी और विधायक पुरंदर मिश्रा भी शामिल होंगे।
पूरा हुआ कचना ओवर ब्रिज निर्माण कार्य
राजधानी रायपुर स्थित कचना ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा हो गया है, ब्रिज पर डामरीकरण के काम को अंतिम रूप दिया जा है। ब्रिज के ट्रायल के बाद लोकार्पण होगा। आवागमन शुरू होने से आसपास के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
NSUI कार्यकर्ता करेंगे CM हाउस का घेराव
छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस कड़ी में nsui कार्यकर्ता 7 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन प्रदेशभर से NSUI कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी होंगे घेराव में शामिल होंगे।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने मामले में आज कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। ये विरोध प्रदर्शन कांग्रेस बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर करेगी। राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का विरोध जताएंगे,विधायक पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है, कांग्रेस को मोदी सरकार का धन्यवाद देना चाहिए कि आपदा के समय भी सरकार ने डेढ़ महीने तक देश की जनता को राहत दिया, कांग्रेस आपदा में भी राजनीति करती है।