Morning Breaking: UCC पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बयान, सक्ती वेदांता प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सुशासन तिहार को लेकर सीएम साय के निर्देश, निजी स्कूल फीस जांच और बिहार CM को बधाई।
सीएम साय के कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। साथ ही स्टेट बैंक की कचहरी शाखा का लोकार्पण करेंगे।
UCC पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UCC लागू होने से समाज में समानता का मार्ग प्रशस्त होगा और तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश संविधान से चलेगा, न कि किसी विशेष धार्मिक कानून या व्यक्तिगत कानून से। उनके अनुसार, UCC किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के पक्ष में है।
वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची
सक्ति जिले स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
निजी स्कूलों की फीस पर सख्ती
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर निजी स्कूलों में फीस विनियामक समिति के गठन की जानकारी मांगी है। सभी संबंधित अधिकारियों को 17 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार CM को CM साय की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।
सुशासन तिहार को लेकर सीएम साय के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर सुशासन तिहार के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। 30 अप्रैल तक लंबित मामलों का निराकरण ,1 मई से 10 जून तक जन समस्या निवारण शिविर, भूमि विवाद (नामांतरण, बटवारा, सीमांकन) का समाधान, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, बिजली, हैंडपंप और अन्य बुनियादी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश सरकार का लक्ष्य है। कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।