It is very auspicious to have mole on our body: अक्सर लोगों के शरीर पर अलग अलग जगहे तिल होते है। किसी की नाक, किसी की गर्दन, किसी के कान या फिर गले पर तिल होते है। यह तिल कई लोगों के शरीर पर जन्म से ही होते है, तो कई बाद में उभरते हैं। इतना ही नहीं समय के साथ कई तिल छोटे-बड़े और गायब भी हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि व्यक्ति के शरीर पर तिल स्वभाव के साथ साथ कई राज उजागर करते हैं। साथ ही यह तिल शुभ और अशुभ परिणाम भी देते हैं। तो आइये आपको बताते है कि शरीर पर किन जगहों पर तिल होते है धनलाभ के योग। ...
भौंह पर तिल: जिस व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ प्राप्त होती हैं और बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।
नाक पर तिल: यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।
गाल पर तिल: यदि किसी के दायें गाल पर तिल हो तो वह व्यक्ति तर्कवादी और धन कमाने में अग्रणी होता है। बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले होते हैं। तो वही माथे पर तिल होने का मतलब फिजूलखर्ची माना जाता है।
कान पर तिल: यदि किसी के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। यदि कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
गर्दन पर तिल: यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है। कोहनी पर तिल: यदि किसी व्यक्ति की कोहनी पर तिल हो तो वो व्यक्ति कला में निपुण, धनी और ट्रैवल लवर होगा।
पीठ पर तिल: पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो तो व्यक्ति सक्सेस और फेम पाता है। यदि किसी व्यक्ति के शोल्डर ब्लेड्स के ऊपर तिल होता है तो वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।
नाभि पर तिल: जिन महिलाओं की नाभि पर या इसके आसपास तिल का निशान होता है तो ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। किसी पुरुष के नाभि पर बायीं ओर तिल का निशान उसके समृद्ध जीवन का संकेत देता है।
होंठ पर तिल: ऊपरी होंठ के दांए तरफ तिल हो तो जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलता है.ऊपरी होंठ के बाएं तरफ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक माना जाता है.
निचले होंठ के दांए तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं। साथ ही साथ इन्हें भोजन से कोई खास लगाव नहीं होता, लेकिन विपरीत जेंडर इन्हें अधिक आकर्षित करते हैं।
आईब्रो पर तिल : यदि दोनों आईब्रो पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है। दाहिनी आईब्रो पर तिल सुखमय और बाईं आईब्रो पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है। दोनों आईब्रो के ठीक बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं।
ठोड़ी पर तिल : ठोड़ी पर तिल इस बात का सूचक है कि व्यक्ति सफल और संतुष्ट है। ठोड़ी पर तिल का होना भी शुभ होता है. व्यक्ति के पास हमेशा धन प्राप्ति का साधन रहता है। जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है। जिस पुरुष ठोड़ी पर तिल होता है, उसका स्त्री से प्रेम नहीं रहता है स्त्री से मनमुटाव रहता है।
आंख पर तिल : दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है। बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं. आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं। दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बाईं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का संकेत देता है ।