भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोहन सरकार ने एक के बाद एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आईपीएस के बाद आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए है। गृह विभाग द्वारा हाल ही में जारी सूची के तहत मध्य प्रदेश के 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए है।
संजय गुप्ता बने उज्जैन संभाग कमिश्नर
उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गोयल को तकनीकी शिक्षा कौशल एवं रोजगार विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। झाबुआ जिला पंचायत CEO रेखा राठौर को खरगोन जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
थोकबंद तबादलों का दौर जारी
बता दें कि आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आज सुबह से प्रदेश में 37 आईएएस अफसरों के तबादले के साथ नगर पालिका अधिकारियों के भी ट्रांसफर कर दिए गया है।
