Aidal Singh Kansana : मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इन दिनों अपने ही मंत्रियों के विवादित बयानों की वजह से लगातार आलोचना का सामना कर रही है। बीते महीने पहले सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया था। मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए उनके अभद्र बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। हालांकि उनका मामला कोर्ट में लंबित है। मंत्री शाह ही नही बल्कि भाजपा के कई नेताओं के बयान सामने आए है। इसी बीच सरकार के एक और मंत्री का विवादित बयान सामने आया है।
दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का एक विवादित बयान सामने आया है। सुमावली विधानसभा से भाजपा विधायक ऐदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो भारतीय जनता पार्टी के सांसद है, शिवमंगल सिंह तोमर वे जाति से क्षत्रिय है, लेकिन स्वभाव से बनिया है। अगर आप उनको गाली दोगे तो, वह गड़ा हुआ पत्थर उठाएंगे।
वही मंत्री कंसाना ने कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार लोकर कहा की सत्यपाल सिंह इनके विपरीत है। अगर उनसे आप कुछ कहोगे तो वह अपने बगल में रखा कट्टा निकाल कर कट्टा मरेंगे। कृषि मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।